खोए फोन पाकर चेहरों पर लौट आई मुस्कान, लोगो ने कहा थैंक यू कप्तान साहब!
Share your love

वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उधमसिंहनगर, मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है जिले के अलग अलग स्थानों से 150 से अधिक खोए हुए फोनों को उनके असली मालिकों को दिए गए है जिनको लेने के साथ ही मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उन्होंने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को थैंक यू कहा।

आपको बता दे कि मार्केट में इन सभी फ़ोन की कीमत लगभग ₹20 लाख से अधिक है अब इन फोनों को उनके असली मालिकों को लौटा दिया गया है, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और राहत लौट आई है।
अभियान और बरामदगी: CEIR पोर्टल का सफल उपयोग
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी के लिए विशेष और स्पष्ट निर्देश दिए थे इस अभियान में लगी टीमों ने IMEI नंबरों का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से विभिन्न कंपनियों के 150 से अधिक हैंडसेट सफलतापूर्वक बरामद किए, जो जिले के अलग-अलग स्थानों से गुम हुए थे।
एसएसपी ने अपने हाथों से लौटाए लोगो को उनके फोन
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एक संवेदनशील पहल करते हुए पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में कुछ मोबाइल स्वामियों को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर उनके खोए हुए फोन सौंपे। अपने बहुमूल्य उपकरण वापस पाकर, सभी मोबाइल स्वामी अत्यधिक खुश और भावुक भी नजर आए। उन्होंने एसएसपी महोदय और उधमसिंहनगर पुलिस के अथक प्रयासों और संवेदनशीलता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिससे उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिल सकी। ऐसा करने से उधम सिंह नगर पुलिस की लोगो में विश्वसनीयता और बढ़ रही है और ऐसे अधिकारी को अपने ज़िले में पाकर लोग भी बहुत खुश नज़र आ रहे है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
