एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के तत्वाधान में ब्लाइंड मर्डर केस का 3 घंटे के अंदर हुआ खुलासा!
Share your love
संवाददाता :करन सहगल

आज सुबह करीब 08:30 बजे चौकी प्रभारी सूतमिल उपनिरिक्षक धीरज टम्टा को एक व्यक्ति द्वारा फोन करके मडवाखेड़ा गांव में हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर एक गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का मृत अवस्था में पड़ा होना बताया गया जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक जयपुर को अवगत कराया जिसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक जयपुर द्वारा फॉरेंसिक टीम एवं उच्चाधिकारियों को दी गई। मृतक की छाती एवं पीठ पर गहरे घाव पाए गए । मृतक की शिनाख्त शिनाख्त अरमान अली पुत्र सफीक अहमद निवासी मोहल्ला नहीं बस्ती वार्ड नंबर 12 जसपुर खुर्द उधम सिंह नगर 24 वर्ष के रूप में मौके पर उपस्थित आए उसके फूफेरे भाई द्वारा की गई।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर सहित तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे । एसएसपी द्वारा ब्लाइंड मर्डर कैसे को सुलझाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिनका पालन करते हुए थाना जसपुर पुलिस टीम द्वारा इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को 3 घंटे के भीतर सुलझाया गया और घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त समीर पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी नई बस्ती, बबलू स्कूल के पास, जसपुर 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
