उत्तराखंड पुलिस पर साइबर हमला फेसबुक पेज किया हैक साइबर टीम जुटी जांच में
Share your love
देहरादून
इन दिनों लगातार साइबर अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं साइबर अटैक से आम आदमी तो पहले से ही पीड़ित है लेकिन अब साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि उनके द्वारा पुलिस पर भी साइबर अटैक किया जा रहा है
साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक होते ही महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत अपनी फेसबुक आईडी की डीपी को बदली।
उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया। एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला
साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए।
हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदला। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
