Big Breaking उत्तराखंड में पहली बार किसी जज को बर्खास्त किया बर्खास्त

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार एक जज को भ्रष्टाचार के आरोप में पद से बर्खास्त किया गया है। इस खबर के मीडिया में आते ही चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। जानकारी के अनुसार काशीपुर की एसीजेएम रही अनुराधा गर्ग काफी समय से भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित चल रहीं थीं। अब उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की गोपनीय जांच में पुष्टि के बाद उनको बर्खास्त कर दिया है। अनुराधा गर्ग 2005 बैच की न्यायिक अधिकारी थीं। और भ्रष्टाचार के आरोप में 2015 से निलंबित चल रहीं थी। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। इस पर जांच की जा रही थी। बताया जा रहा है कि नैनीताल हाई कोर्ट की फुल बेंच ने उनकी बर्खास्तगी की अनुशंसा उत्तराखंड शासन को भेजी थी। इसके आधार पर गुरQवार को उत्तराखंड के कार्मिक विभाग ने उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *