ऋषिकेश मसूरी देहरादून ब्यूटी पार्लरो पर छापे लाखों की कर चोरी पकड़ी

Share your love

देहरादून

 

ब्यूटी पार्लर  के खिलाफ छापे की यह अब तक की पहली कार्रवाई

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने देहरादून मसूरी ऋषिकेश में 7 ब्यूटी पार्लर और एक कॉस्मेटिक सप्लायर के यहां छापे मारे साथ ही कई दस्तावेज जप्त किए इन प्रतिष्ठानों में लाखों की कर चोरी का अंदेशा है जांच में खुलासा हुआ कि कई पार्लर चैन संचालकों ने अपनी कुछ ब्रांचों को  कर विभाग में घोषित ही नहीं किया था,

पार्लर खर्च से कम बिक्री दिखाकर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे थे अपर आयुक्त गढ़वाल जोन अनिल सिंह के अनुसार लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि देहरादून और आसपास के इलाकों में लेडीज सैलून और ब्यूटी पार्लर बड़ी मात्रा में व्यापार कर रहे हैं लेकिन इसके अनुरूप जीएसटी अदा नहीं की जा रही है इनके कारोबार पर 18 प्रतिशत जीएसटी  दी जाती है लेकिन उसके अनुरूप जीएसटी अदा नहीं की जा रही थी उसके पश्चात छापेमारी की योजना बनाई गई बीते बुधवार शाम को 25 सदस्य टीम ने चार बड़े ब्यूटी पार्लर के साथ ब्रांच पर छापेमारी की कार्रवाई की जिसमें मसूरी ऋषिकेश की ब्रांच भी शामिल थी कई जगहों से दस्तावेज जप्त किए गए हैं इनकी जांच में प्रथम दृष्टया लाखों की कर चोरी के साक्ष्य मिले हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.