अचानक गिर पड़े हरीश रावत बिगड़ी तबीयत प्रदर्शन के दौरान देखिए वीडियो

Share your love

देहरादून

बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजधानी देहरादून में प्रदर्शन किया इस दौरान के साथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे वही प्रदर्शन के दौरान अचानक हरीश रावत की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद एंबुलेंस मैं चिकित्सकों द्वारा उनका परीक्षण किया गया

बीते रोज बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। हरीश रावत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं, जबकि बेरोजगार युवाओं की छोटी सी मांग है कि जब तक पेपर लीक मामले में की जांच नहीं हो जाती तब तक उत्तराखंड सरकार परीक्षाओं को रद्द करें, लेकिन सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और अपनी मनमानी कर रही है। हरीश रावत ने कहा कि सरकार गिरफ्तार किए गए बेरोजगारों को रिहा कर उनसे वार्ता करें और जो भी उनके हक में हो, वैसा फैसला करें।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.