पुलिस ने सख्ती से करवाया धरना समाप्त, देखें वीडियो

Share your love

देहरादून  : सरकारी विभागों की भर्ती परीक्षाओं में एक के बाद एक धांधलियों के बाद से प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है। इसी के चलते युवाओं ने इन धांधलियों के  विरोध को लेकर गांधी पार्क में धरना दिया। लेकिन पुलिस ने सख्ती से इस धरने क़ो समाप्त करवा दिया गया हैं।

 

 

इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम से जुड़े लोंगो को देर रात पुलिस फ़ोर्स ने जबरन धरना स्थल उठाने की कार्यवाही की हैं. मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने धरना देने वाले लोगों को एक-एक कर पुलिस वाहनों में बैठा कर कार्यक्रम स्थान से दूर किया.इस कार्यवाही के दौरान पुलिस और धरना देने वालों के बीच तीख़ी नोकझोक के साथ जमकर हंगामा भी हुआ.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे आनंद रावत भी थे धरने में मौजूद ।

भर्ती परीक्षाओं की धांधली को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में चल रहे आंदोलन स्थल में देर रात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे आनंद रावत भी धरने में मौजूद थे..

आधा दर्जन भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को पुलिस तंत्र की सख्ती जारी..


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.