भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से हुए घायल !

Share your love

बिग ब्रेकिंग रुड़की:-

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल, दिल्ली से रुड़की अपने आवास के लिए आ रहे ऋषभ पन्त की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से कार जलकर हुई राख, ऋषभ पन्त के पैर में आया फैक्चर-सूत्र, 108 की मदद से उपचार के लिए ऋषभ पन्त को भेजा गया रुड़की सिविल अस्पताल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ हादसा।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर  ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया गया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.