केदारनाथ की सुरक्षा अब आईटीबीपी के कंधों पर

Share your love

रुद्रप्रयाग/ केदारनाथ:

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में सुरक्षा के मद्देनजर इस बार आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है,, श्री बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने हाल ही में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी डिमांड की थी,, आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के गर्भ ग्रह में सोने की परत लगाई गई थी,, और बद्रीनाथ धाम के गर्भ ग्रह में पहले से सोने की परत है,, उसी की सुरक्षा के मद्देनजर दोनों दामों में आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है। केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत अभी भी काम चल रहा है और वहां लगातार मजदूरों की आवाजाही रहती है, बद्री केदार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अजय ने बताया कि मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दोनों आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की मांग की गई थी,, जिसके बाद दोनों धामों के कपाट बंद होने के बाद केंद्र सरकार के सहयोग से आइटीबीपी जवानों की तैनाती वहां की गई है,, ताकि वहां सुरक्षा बनी रहे ।।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.