जब सुबह- सुबह बाबू शर्मा चाय वाले के यहां लाइन में लगे चाय पीने सरल धामी

Share your love

उत्तराखंड के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी जो अपने सीधे सरल स्वभाव और कड़क फैसलों के लिए जाने जाते हैं आज सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गढ़ी कैंट स्थित बाबू शर्मा टी स्टॉल में चाय पीने पहुंच गए जहां अन्य चाय पीने वालों की तरह नीचे बैठ कर उन्होंने अपनी चाय का इंतजार किया इस बीच जनता जनार्दन से उन्होंने सरकार के कामकाज को लेकर फीडबैक लिया

 

आज प्रात: ओएनजीसी अंबेडकर स्टेडियम में प्रातः काल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ जॉगिंग के दौरान खिलाड़ियों और खेल भावना से युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए अनेक बिंदुओं पर सार्थक पहल के साथ जागरूक करने की बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय टी स्टॉल पर एक सामान्य नागरिक की भांति सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी फीडबैक लिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.