जनपद रुद्रप्रयाग – त्रिजूगीनारायण मार्ग पर वाहन दुर्घटना , SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Share your love

जनपद रुद्रप्रयाग – त्रिजूगीनारायण मार्ग पर वाहन दुर्घटना , SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

आज दिनाँक 23 नवंबर 2022 को थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी नितिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की और वाहन तक पहुँच बनायीं। वाहन त्रिजूगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर आ रहा था जो रास्ते मे अनियंत्रित होकर पहाड़ी मार्ग से नीचेले मार्ग पर गिर गया, जिससे वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। SDRF द्वारा शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वाहन संख्या :UK12CG0565

*मृतक का विवरण* :-
मिथलेश उम्र – 34
ग्राम – कमेदा त्रिजूगीनारायण, जनपद – रुद्रप्रयाग

*SDRF टीम का विवरण* :-

1. मुख्य आरक्षी नितिन रावत
2. आरक्षी विकास रमोला
3. आरक्षी अनुसूया प्रसाद
4. आरक्षी प्रवीण सिंह
5. आरक्षी भूपेंद्र
6. टेक्निशीयन सुमित
7. पेरामीडिक्स विनय मोहन
8. चालक दीपक कुमार


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.