मै मरना चाहता हूँ : चौकीदार

Share your love

देश में अगर आज सबसे लोकप्रिय नारा है तो है “मैं भी चौकीदार”….ये नारा आज बुलंदियों को छू रहा है आम हो या ख़ास सभी “मैं भी चौकीदार” कहते हुए मिल जाते है और नारे को बुलंदियों पर पहुंचाने में हमारे प्रधान मंत्री का भी बड़ा रोल है…और आपने अक्सर प्रधानमंत्री को भी देश के इस पेशे से जुड़े चौकीदारों से “मन की बात”करते हुए भी सुना होगा… लेकिन वही उत्तराखंड कीदेहरादून में एक ऐसा पेशेवर चौकीदार है जो आत्महत्या करने की इजाजत की गुहार लगा रहा है…

Report: Deepak Uniyal

  आइये जानते हैं की क्या है माजरा…
ये है चौकीदार प्रेम राम …जो मजलूम है..परेशान है…और और बेबस भी… जानते हैं क्यों क्योंकि जहां आप से कुछ समय पहले चौकीदार प्रेम राम अपनी नौकरी से खुश था जहां वह ईमानदारी के साथ चौकन्ना भी था लेकिन उसके अधिकारियों को न जाने क्या बात उसकी बुरी लग गई जो उसे नौकरी से हटा दिया आज चौकीदार अपनी 2 जून की रोटी की लड़ाई लड़ते-लड़ते थक गया है और इच्छा मृत्यु की इच्छा मृत्यु की अर्जी राज्यपाल को भेजी है। समय की विडंबना देखिए एक तरफ हमारे देश के प्रधानमंत्री मैं भी चौकीदार हूं …मैं भी चौकन्ना हूं… न खाऊंगा न खाने दूंगा की तर्ज पर चुनाव लड़ कर देश की सत्ता पाने को आश्वस्त है तो वहीं देश का एक पेशेवर चौकीदार अपनी इच्छा मृत्यु की अर्जी लगा रहा है।

बेबस चौकीदार की समस्या यह है कि उसे कुछ समय पहले महिला सशक्तिकरण विभाग से हटा दिया गया था चौकीदार प्रेम राम महिला सशक्तिकरण विभाग में संविदा पर कार्यरत थे जिन्हें अचानक बिना किसी नोटिस के हटा दिया गया। तभी से चौकीदार प्रेम राम अपने हक की लड़ाई में जुड़ गए सरकार और प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक रुख मिलता ना देख पिछले 40 दिन से धरने पर डटे हुए हैं। लेकिन इस गरीब चौकीदार की सुनने वाला कोई नही ….जिससे अजीज आकर चौकीदार ने इच्छा मृत्यु की मांग की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *