2500 वेतन देकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने अपनी जगह ग्रामीण युवती को बनाया स्कूल में अध्यापिका निरीक्षण में खुली पोल

Share your love

मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी के औचक निरीक्षण में खुली पोल 2500 वेतन देकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने लड़की को रखा था ठेके पर

जिसके पश्चात अब शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

 

जानिए मुख्य शिक्षा अधिकारी के पत्र में क्या लिखा है आज दिनांक 20 सितम्बर 2022 को मेरे द्वारा रा०प्रा०वि० बग्वाडी, थलीसैण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि रा०प्रा०वि० बग्वाडी, थलीसैण की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती शीतल रावत द्वारा अपने स्थान पर किसी ग्रामीण लड़की को छात्र – छात्राओं के अध्यापन हेतु रखा गया है। जिसका नाम कुमारी मधु रावत है, जिसे रूपये 2500.00 (रूपये दो हजार पांच सौ मात्र) मासिक पारिश्रमिक का भुगतान श्रीमती शीतल द्वारा प्रदान किया जाता है। उक्त प्रकरण अत्यन्त गम्भीर है।

अग्रिम आदेशों तक शिक्षिका शीतल रावत के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है और शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.