6 लोगों को ले जा रही देहरादून नंबर की गाड़ी बद्रीनाथ मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौके पर मौत

Share your love

*

आज दिनाँक 09 सितम्बर 2022 को SDRF को चौकी ढालवाला से सूचित कराया गया कि नीर गड्डु के पास  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल में घायलों से जानकारी ले रही है।

उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक कार , वाहन संख्या UK07 TD 5686 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी थी।जिसमे छः पुरुष सवार थे।SDRF द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन घायलों को रेस्क्यू कर असप्ताल भिजवाया गया। तीन अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा उनके शवों को रिकवर किया जा रहा है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.