पटाखे फोड़ने वालें 250 साइलेंसर पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर।
Share your love
उत्तर प्रदेश के बुलडोजर वाले बाबा के बाद जिस तरह से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपराधियों एवं सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा रही है अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नक्शे कदम पर उत्तराखंड के अधिकारी भी चलने लगे हैं ।ताजा मामला उधम सिंह नगर जनपद का है जहां पर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले के सभी थानों एवं कोतवाली के प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि पटाखा फोड़ने वाला साइलेंसर लगाकर बाईक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। एसएसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय रूद्रपुर में यातायात पुलिस ने पटाखा फोड़ने वाली बाईकों पर कार्रवाई करते हुए साइलेंसर निकालकर जब्त कर लिए थे।
यातायात पुलिस कार्यालय में ऐसे वाहनों से जब्त किए गए 250 साईलेंसरो पर बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दोपहिया वाहनों पर साईलेंसर लगाकर अराजकता फैलाने और लोगों को परेशान करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। 6 महीने में जब्त किए गए
साईलेंसरो को नष्ट करने की कार्यवाही की गई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
