हेमवती नंदन बहुगुणा दिखाई दिए आज साक्षात :पब्लिक बोली शाबाश शेरे गढ़वाल का खून है

Share your love

 

घटना श्रीनगर  बागवान का

अभी-अभी यह घटना हुई थी हर कोई भौचक्का होकर यह दृश्य देख रहा है

बस से दो मोटरसाइकिल सवार टकरा गए थे सड़क पर अचेत अवस्था में

पहला व्यक्ति कोई 108 को फोन करें  ?   हां कर दिया है ?

कोई मोटरसाइकिल सवारों की गलती निकाल रहा है

एक व्यक्ति :गलती तो मोटरसाइकिल चलाने वालों की है बहुत गलत और तेज चल रहे हैं थे ?

 

कोई पुलिस को सूचना दे। किसी ने सूचना दी पुलिस को सभी अपने फोन देख रहे हैं कोई नेटवर्क देख रहा है कुछ अपना मोबाइल निकाल फोटो और वीडियो बना रहे हैं

कोई- कुछ कर रहा है            कोई कुछ- कर रहा है जितने मुंह उतनी बातें

आमतौर पर ऐसी घटना के बाद यह दृश्य अक्सर होता है कोई करे तो क्या करें.

.

.

लेकिन तभी अचानक देवदूत बनकर घटना के बाद पुलिस की फ्लीट एक नौजवान युवा गाड़ी से उतरता है और कहता है इन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाओ पुलिसकर्मी और निजी स्टाफ की  मदद से गाड़ी में डालकर घायल युवाओं को अस्पताल पहुंचाया जाता है आंधी की तरह आकर तूफान की तरह यह युवक निकल जाता है

उसके बाद शुरू होता है पहचान का सिलसिला बातों का सिलसिला

जो अक्सर किसी घटना के बाद होता है

एक व्यक्ति यह उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैंनाम है सौरव बहुगुणाअपने श्रीनगर के ही हैं बुघाणी गांव के

———   अरे जहां के हमारे हेमवती नंदन बहुगुणा थे-       हां उनके ही तो पोते है  –

अरे वाह बिल्कुल अपने दादा पर गया है

आज यह नहीं होते तो पता नहीं क्या होता

तीसरा व्यक्ति आखिर पोता भी तो शेरे गढ़वाल का है

बस बातों का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा कई लोग कई किस्से सुनाते रहे

पूरे सफर में हेमवती नंदन बहुगुणा की यादें और बातें आज चलती रही ।

बस एक व्यक्ति चुपचाप सुनता रहा………………

 

आज मामला कुछ ऐसे हुआ यदि मंत्री सौरभ बहुगुणा ना होते तो घायल की जान ना बचती,

श्रीनगर एनएच पर बागवान के पास एक प्राइवेट बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना से बाइक पर सवार दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। किस्मत देखिए , दुर्घटना के कुछ देर बाद ही हाईवे से गुजर रहा कैबिनेट मंत्री का काफिला अचानक रुक गया कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घायलों को अपने गाड़ी से अस्पताल पहुंचा। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। इस दौरान उनके साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर देहरादून आ रहे थे। वहीं, दोनों घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बस ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही थी, तभी अचानक बस के सामने बाइक सवार दो युवक आ गए और उनकी बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वे घायल हो गए।

घायलों के नाम आशीष केसरी और अनीस कुमार है। दोनों यूपी के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं। कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया गया कि दोनों घायल युवकों को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.