विवादों में रहा खूब रेखा आर्य का यह फैसला आज हरिद्वार में की कावड़ यात्रा देखिए विवादित मंत्री रेखा आर्य के क्या रहे कुछ प्रमुख विवाद

Share your love

उत्तराखंड की महिला केबिनेट मंत्री रेखा आर्य का विवादों से खूब नाता रहता है

पहली बार मंत्री रेखा आर्य तब विवादों में आई जब उनके ही पूर्व नौकर के द्वारा उनके पति के ऊपर उनकी किडनी चोरी का आरोप लगाया गया था हालांकि उसके बाद वह मामला मैनेज कर लिया गया था लेकिन तब उस वक्त मंत्री रेखा आर्य खूब चर्चाओं में रही थी

अभी हाल में जलाभिषेक कर सेल्फी वाले मामले में मंत्री रेखा आर्य की खूब फजीहत हुई थी फजीहत झेलने के बावजूद भी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज मंगलवार को अपने लाव लश्कर के साथ हरिद्वार पहुंच. कावड़ मुझे भी जन्म लेने दो के संकल्प के साथ यात्रा की

 

शिव के माह में ‘मुझे भी जन्म लेने दो’ के संकल्प के साथ प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बेटियों का लिंग अनुपात बेटों के बराबर करने की खातिर लोगों को जागरूक करने के लिए आज कांवड़ उठाई। कांवड़ यात्रा के लिए उन्होंने सुबह हरकी पैड़ी पहुंचकर जल भरा। इसके बाद वहां से पैदल चलकर ऋषिकेश में वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, सुपरवाइजरों समेत 200 महिलाएं शामिल रही।

वह प्रदेश में बेटियों का लिंग अनुपात 1000 बेटों के बराबर करने के मकसद से लोगों तक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश पहुंचाने व लोगों को जागरूक करने के लिए कांवड़ यात्रा निकाल रही हैं। उन्होंने अपने संकल्प का नाम भी ‘मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प’ दिया है।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से संबंधित कुछ प्रमुख विवाद उनका हमेशा अधिकारियों के साथ 36 का आंकड़ा रहा है

रेखा आर्य और कुछ प्रमुख विवाद

1/ साल 2016 में हरीश रावत सरकार में उधम सिंह नगर के तत्कालीन एसएसपी केवल खुराना के साथ मंत्री के पति पप्पू गिरधारी का विवाद हुआ खनन के मामले में , यह विवाद मुख्यमंत्री हरीश रावत तक पहुंचा था तब मंत्री ने एसएसपी को हटाने के लिए भी कहा था

2/ साल 2017 में अल्मोड़ा के तत्कालीन डीएम सवीन बंसल के साथ मंत्री का विवाद हुआ जिसके बाद सवीन बंसल का अल्मोड़ा से तबादला हो गया।

3 / उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ भी मंत्री रेखा आर्य का विवाद हो चुका है जिसमें रेखा आर्य ने आईएस राधा रतूड़ी के खिलाफ चिट्ठी भेजी थी।

4/। पीसीएस झरना कमठान के महिला कल्याण विभाग के निदेशक रहते हुए मंत्री रेखा आर्य के साथ विवाद हुआ और झरना कमठान का तबादला कर दिया गया।

5/ उधम सिंह नगर के डीएम रहते हुए आईएएस नीरज खैरवाल के साथ रेखा आर्य का विवाद हुआ लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीएम उधम सिंह नगर नीरज खैरवाल को पद से नहीं हटाया।

6/ उत्तराखंड के आईएएस वी षणमुगम के साथ रेखा आर्य का विवाद हुआ षणमुगम जब महिला कल्याण विभाग के अपर सचिव थे तब मंत्री रेखा आर्य ने उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करने की एसएसपी देहरादून को पत्र लिखा जिस पर आईएएस एसोसिएशन ने अपनी नाराजगी दिखाई और मंत्री को मुख्यमंत्री की ओर से भी नाराजगी झेलनी पड़ी।

7/ सरकारी बैठक के दौरान अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के जरूरी फोन उठाने पर मंत्री रेखा आर्य मीटिंग में भड़क गई और कुछ दिनों के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का तबादला करा दिया गया

8/ हाल ही में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव सचिन कुर्वे के खिलाफ भी मुख्य सचिव को मंत्री रेखा आर्य ने पत्र भेजा मुख्यमंत्री से इस मामले में शिकायत भी की सचिव सचिन कुर्वे ने भी मंत्री की चिट्ठी का भरपूर जवाब दिया। इस मामले में मुख्यमंत्री ने सचिव सचिन कुर्वे का समर्थन किया और मंत्री के विभाग से हटाए जाने के निवेदन को भी खारिज किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.