आज से अमरनाथ की यात्रा पुनः प्रारंभ

Share your love

भारी सैलाब का दंश झेलने के बाद एक बार फिर 3 दिन पश्चात अमरनाथ जी यात्रा आज से प्रारंभ हो रही है अमरनाथ की यात्रा पर उत्तराखंड सेवी श्रद्धालु यहां पहुंचे थे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई श्रद्धालुओं से वार्ता कर संयम रखने को कहा था

अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा को सोमवार से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है लेकिन हेलिकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूट से उपलब्ध रहेगी। वहीं, जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर में भी 11 जुलाई तक पंजीकृत यात्रियों को पहुंचने के लिए कहा है। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा के अनुसार यात्रा शुरू की जा रही है। सभी पंजीकृत यात्रियों को यात्री निवास पहुंचने के लिए कहा गया है।

शुक्रवार की शाम पवित्र गुफा के पास तेज बारिश से आए सैलाब के चलते यात्रा को रोक दिया गया था। गुफा के सामने छह से दस फुट तक मलबा जमा होने से यात्रा मार्ग भी ध्वस्त हो गया था। रविवार शाम को पहलगाम रूट को यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया। हालांकि बालटाल में यात्रा मार्ग को बहाल करने का काम जारी है।

रविवार को गुफा और सैलाब प्रभावित परिसर में पुजारियों के समूह ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। अमरनाथ यात्रा मार्ग के नोडल अफसर विजय कुमार बिधूड़ी (आईएएस) का कहना है कि बालटाल और पहलगाम दोनों रूट पर आधार शिविरों में 15 हजार श्रद्धालु मौजूद हैं। उधर श्राइन बोर्ड के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पहलगाम से सोमवार को यात्रियों का जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.