विधायक ठुकराल और देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने आपदा पीड़ित परिवारों को दी निःशुल्क राशन किट

Share your love

रूद्रपुर: विधायक राजकुमार ठुकराल और देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने संजय नगर खेड़ा वार्ड नंबर 11 खुदीराम बोस नगर और ठाकुरनगर में आपदा पीड़ित सैकड़ों परिवारों को सरकार की ओर से दी जा रही निःशुल्क राशन की किटें वितरित की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरन्तर रुद्रपुर की चिंता कर रहे हैं भाजपा इस दुःख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

पूरे रुद्रपुर में नुकसान को लेकर केंद्र से भी टीम पहुंची है तत्काल राहत के तौर पर नागरिकों को मुआवजा राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कन्धों पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। वह स्वयं फोन पर वार्ता कर जानकारी ले रहे हैं। ठुकराल ने कहा कि हमें संयम बरतने कर अपने आसपास के पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न सामाजिक , धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनो से जुड़े सेवार्थी अपने द्वारा हर सम्भव मदद लोगों की निरन्तर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण रूद्रपुर सहित आसपास के क्षेत्र में हर प्रभावित परिवार , व्यापारियों ,और किसानों को मुआवजा मिले यह हमारी प्राथमिकता है उन्होंने बताया कि राशन किट खाद्य सामग्री वितरण का कार्य हर प्रभावित क्षेत्र में निरन्तर जारी रहेगा।

भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि आपदा पीड़ितों को निराश नहीं होने दिया जायेगा। सरकार की ओर से पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाई जायेगी। इस दौरान सुकुमार राय, अखिल विश्वास, रमेन विश्वास, शिव कुमार राय, अशोक यादव, सुरेश विश्वास, बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.