ब्रेकिंग : भाजपा के ही लोग अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर उठा रहे सवाल: हरीश रावत

Share your love

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रेसवार्ता शुरू। कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में शुरू हुई प्रेसवार्ता।

राज्य में आई दैवीय आपदा पर राज्य सरकार पर बोला हमला। राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से विफल।

हमने आपदा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया जहाँ कोई सरकारी मदद नहीं पहुँची-हरीश रावत। भाजपा के ही लोग अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है।

पांच दिनों बाद भी आपदा प्रभावितो तक सरकारी मदद नही पहुँची। सरकार की तैयारी सिर्फ हवा हवाई है-हरीश रावत।

एक सच्ची बात कहने के लिए अमित शाह को धन्यवाद क्योंकि अमित शाह ने ही 36 घँटे पहले राज्य सरकार को अलर्ट करने की बात कही।

आपदा ग्रस्त इलाकों की परिस्थिति बहुत खराब है। आलम ये है कि मुझे खुद जिलाधिकारी को ज्ञापन देना पड़ा।

आपदा ग्रस्त इलाकों में ना पानी, ना साफ सफाई और ना ही बिजली की कोई व्यवस्था है। इसकी वजह से उत्तराखंड में डेंगू की बीमारी फैल सकती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.