पत्रकारिता के साथ सामाजिक सहभागिता जरूरी: चावला

Share your love

गूलरभोज: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गूलरभोज की बैठक में सांगठनिक विस्तार के साथ सामाजिक सहभागिता पर विमर्श किया गया। इस दौरान भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

नगर स्थित एक सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। संगठन के बैनर तले विभिन्न स्कूलों में वाद-विवाद और निबंधात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें पुरस्कृत करने का खाका खींचा गया। योग एवं रक्तदान शिविर अक्टूबर माह में आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अजय जोशी को प्रदेश सचिव नामित करने पर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश सचिव जोशी ने जनपक्षीय पत्रकारिता के माध्यम से समसामयिक मुद्दों को उठाने की अपील की।

वहीं जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने संगठन की गाइडलाइन से इतर काम करने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को यूनियन से बाहर करने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने योग्य ऊर्जावान व निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले साथियों को संगठन से जुड़ने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। अध्यक्षता जीवन सिंह नयाल व संचालन सुधीर साहू ने किया।

इस मौके पर कंचन वर्मा,केपी गंगवार,रमेश चंद्रा,अजय अरोरा,अरुण दुबे,गौतम सरकार,संजीव भटेजा,केवल चंद्र पाठक,अमित गुप्ता आदि शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.