उत्तराखंड से बड़ी खबर: BJP विधायक के लेटर पैड पर हुए पुलिसकर्मियों के तबादले निरस्त!

Share your love

राजीव चावला/ कुमाऊँ ब्यूरो

रुद्रपुर: बीते दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए नानकमत्ता के बीजेपी विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के लेटर पैड जिस पर दरोगा व पुलिस कांस्टेबलों के तबादले की सूची बनी हुई थी।

वही सूची के मुताबिक एसएसपी के द्वारा दरोगा व कांस्टेबलों के तबादले भी किए गए थे हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीडिया में पूरा मामला सुर्खियां बन गया। जिसके बाद नानकमत्ता विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के लेटर पैड की सूची के आधार पर तबादले किए गए दरोगा व पुलिस कांस्टेबलों के तबादले को पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसपी ऊधमसिंह नगर दलीप सिंह कुँवर ने निरस्त कर दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.