सुशांत के दोस्त गणेश ने दी CBI को चेतावनी, कही ये बात

Share your love

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने जा रहा है। बीते वर्ष 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी जुटी हुई है, लेकिन अभी तक एजेंसी ने इस मामले पर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। इस बीच सुशांत के एक दोस्त गणेश हिवारकर ने सीबीआई के समक्ष एक आरटीआई लगाई थी, जिसका उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

सुशांत के लिए लगातार उनके प्रशंसक, परिवार और दोस्त न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि सुशांत की मौत आत्महत्या करने के कारण हुई या फिर साजिश के तहत अभिनेता को मौत के घाट उतारा गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, गणेश ने चेतावनी दी है कि अगर सीबीआई द्वारा 14 जून यानी सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि तक कोई जवाब नहीं दिया गया, तो वह सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया। सिद्धार्थ को 4 दिन की एनसीबी की कस्टडी में भेजा गया है। सिद्धार्थ की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए गणेश ने कहा कि सिद्धार्थ की गिरफ्तारी ड्रंग एंगल में फंसी रह जाएंगी, इसलिए सीबीआई को भी सिद्धार्थ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि वह सुशांत का रूम पार्टनर था। सीबीआई की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए गणेश ने कहा कि सीबीआई को जवाब चाहिए कि वह सुशांत के केस में किसे संदिग्ध मान रही है। अभी तक आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तक फाइल नहीं हुई। सीबीआई यह भी बताए कि उन्हें क्या लगता है कि यह हत्या है या सुसाइड के लिए उकसाने का मामला है।सीबीआई ने अभी तक मामले पर केवल चुप्पी साधी हुई है।

साथ ही गणेश ने यह भी बताया कि उन्होंने 15 मई को सीबीआई के समक्ष इस केस को लेकर आरटीआई फाइल की थी, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से गणेश को कोई जवाब नहीं मिला है। अगर 14 जून तक सीबीआई द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो वह दिल्ली स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.