पत्रकारों के अपहरण मामले में मुख्यमंत्री से मिलेंगे राष्ट्रीय मानव अधिकार के डिप्टी कन्वीनर
Share your love
रिपोर्ट: सलमान मलिक
रूड़की: रुड़की के मंगलौर में बुधवार की रात चार पत्रकारों पर हुए हमले और दो पत्रकारों के अपहरण के मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर पत्रकारों के पक्ष में अब राष्ट्रीय मानव अधिकार उत्तराखंड के डिप्टी कन्वीनर आदिल फरीदी सामने आये है।
उनका कहना है की दो दिन बाद उनकी मुख्यमंत्री से मुलाक़ात है जिनको वो घटना से अवगत कराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे। बता दे की बुधवार की रात चार पत्रकार मंगलौर में अवैध खनन की सुचना पर कवरेज के लिए पहुंचे थे जहाँ पर खनन माफियाओ के गुंडों ने चारो पत्रकारों पर लाठी डंडो से हमला कर दिया था दो पत्रकारों ने तो भाग कर अपनी जान बचा ली थी लेकिन दो पत्रकार उन गुंडों के हत्थे चढ़ गए थे जिनके साथ जमकर मारपीट की गई और तमंचे के बल पर उनका अपहरण कर लिया गया और उन्हें गाडी में डालकर मुजफ्फर नगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में ले गए।
जहाँ पर उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया गया और उनके पास मौजूद सोने की चैन,मोबाइल फोन और कुछ नगदी भी छीन ली गई। जान बचाकर भागने वाले पत्रकारों ने पुलिस को पूरी घटना की सुचना दे दी थी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और घायल पत्रकारों को ढूंढ कर उनका उपचार कराया। पुलिस ने तभी घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ अपहरण और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज राष्ट्रीय मानव अधिकार उत्तराखंड के डिप्टी कन्वीनर आदिल फरीदी पत्रकारों के पक्ष में उतर आये है।
उनका कहना है की दो दिन बाद उनकी मुख्यमंत्री से मुलाक़ात होनी है, जिसमे वो घटना से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे और डीजीपी से भी मिलकर कार्यवाही की मांग करेंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
