लक्सर कोतवाली में हुआ सीएलजी की बैठक का आयोजन

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: लक्सर शहर कोतवाली में पुलिस क्षेत्रधिकारी लक्सर विवेक कुमार व शहर कोतवाल प्रदीप चौहान की मौजूदगी में सीएलजी की बैठक का आयोजन हुआ। हरिद्वार जिले के विभिन्न थाना कोतवाली क्षेत्रों में गुरुवार को सीएलजी की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान लक्सर शहर कोतवाली में सीओ लक्सर व शहर कोतवाल प्रदीप चौहान की मौजूदगी में सीएलजी की बैठक का आयोजन हुआ। इसी तरह कुम्भ को लेकर लक्सर कोतवाली में सीएलजी की बैठक मे क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक संजय रावत, मनोज कुमार, धर्मेंद्र राठी, अशोक कश्यप, डिंपल जोशी, एकता ममगई आदि ने भाग लिया।

वही पुलिस ने भाईचारा व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पूर्व सभासद शमशाद अंसारी फुरकान, प्रधान शमीम अहमद, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अमरीश गर्ग, अधिशासी अधिकारी गौहर हयात, प्रधान कामिल समस्त नगर पालिका सभासद गण पूर्व प्रधान कमरुद्दीन मोहम्मद शहजाद आदि सीएलजी बैठक में बड़ी संख्या में ग्र्रामीणों ने भाग लिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.