नैनीताल: व्यापार मंडल चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए वादों की लगाई झंडी…

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: नैनीताल में व्यापार मंडल चुनाव के चलते शनिवार को तल्लीताल बाजार में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के सभी प्रत्याशियों ने जनता के सामने अपने अपने विचार रखे।

सभा का आयोजन मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी बिहारी लाल शाह, भरत लाल शाह, प्रकाश बिष्ट, सहित समस्त व्यापरियों की मौजूदगी में आम सभा द्वारा प्रत्याशियों ने व्यापार हित में अपनी बातें रखी। एक एक कर सभी प्रत्याक्षियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिये वादों की झड़ी लगा दी।

उनका कहना था कि अगर उन्हें चुना जाता है तो वह व्यपारियो के हित के लिए आगे कार्य करेंगे व महिला व्यापारियों को आगे आने का मौका देंगे। जो बातें महिला पुरुष व्यापारियों से नही कह पाती हैं उन्हें भी अपनी बात रखने के लिए महिला व्यापारी द्वारा मौका दिया जाएगा। साथ ही तल्लीताल में पार्किंग बनाये जाने की पहल पर जोर दिया।

वही पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने अपने कार्यकाल में किये गए कार्यो को व्यापारियों के बीच साझा किया। और कहा उनके कार्यकाल में शहर में ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में तल्लीताल व्यापार मंडल का परचम लहरा चुका है।और आगे मौका मिला तो फिर एक बार तल्लीताल व्यापार मंडल आगे भी अपना परचम लहराएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.