नैनीताल में अपने मुख्य मांगों को लेकर भारतीय डाक कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: नैनीताल अखिल भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ दिल्ली के आह्वान पर नैनीताल मंडल के कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर मल्लीताल पर तालाबंदी कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

मंडलीय शाखा सचिव पंकज पांडे ने बताया हमारी मुख्य मांगों को लेकर डाकघर में 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाए। एनपीएस को बंद करो, पुरानी पेंशन योजना तत्काल लागू करो, जीडीएस कर्मचारियों के लिए गठित कमलेश चंद्र कमेटी की बाकी सभी सिफारिशें लागू की जाए, महंगाई भक्तों पर रोक को खत्म करो, वेतन पुनरीक्षण 5 वर्ष में करो, आठवां वेतन आयोग गठित करो, सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार वेतन निर्धारण फार्मूला लागू करो, और सभी भक्तों का भुगतान 1 जनवरी 2000 से लागू करो, सभी ग्रुप बी तथा सी कर्मचारियों को पांच समय बदध प्रोन्नति दी जाए।और डाक लेखा कार्यालयों के केंद्रीकरण को बंद करो, सहित सभी मांगों को लेकर आज देशव्यापी हड़ताल पर डाकघर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं।

इस मौके पर मंडली उपसचिव भगत सिंह, ललिता नैनवाल, हेमा क्यूरा, दर्शन केरा, सुनील त्रिपाठी, गोपाल सिंह, सुधीर थापा, मोहन चंद तिवारी, माया जाटव, हरि सिंह,चंद्रप्रकाश, लक्ष्मी,बबलु लोहाल, सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे। मंडल सचिव ने बताया आज मुख्यालय की 57 डाक शाखाएं 17 उप डाक शाखाएं और मंडली डाकघर के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। और अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.