इस ट्रिक से अब आप भी पढ़ सकते हैं Whatsapp के सभी डिलीट मैसेज
Share your love
पॉपुलर मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप इस समय सम्पूर्ण विश्व में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। WhatsApp एक ऐसा चैटिंग प्लेटफॉर्म है जिसने मैसेज करना किसी के लिये सबसे आसान है। इसके अलावा यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप आए दिन नए फीचर्स लेकर आता है, जिसमें से कई फीचर्स के बारे में हमें पता नहीं होता या फिर कई यूजफुल फीचर का हम उपयोग नहीं कर पाते।
व्हाट्सऐप ने हाल में डिसएपियरिंग मैसेज फीचर शामिल किया है। जिसमें व्हाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज डिलीट हो जाते हैं, लेकिन कई बार हमें डिलीट किए हुए कुछ जरूरी मैसेज को पढ़ना होता है। ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि व्हाट्सऐप के डिलीट किए मैसेज को आप कैसे पढ़ सकते हैं। इसके लिए आप इस ट्रिक को अपना सकते हैं।
व्हाट्सऐप पर एक बार मैसेज डिलीट होने के बाद आप उसे नहीं पढ़ सकते। व्हाट्सऐप में ऐसा कोई फीचर मौजूद नहीं है, लेकिन एक ऐसी ट्रिक है जिससे आप डिलीट मैसेज को भी पढ़ सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी. आप चाहें तो ऐसा कर सकते हैं।
जाने क्या स्टेप फॉलो कर आप व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज भी कर सकते हैं रीड…
आपको थर्ड पार्टी ऐप्लीकेशन WhatsRemoved+ डाउनलोड करना होगा।
फोन पर WhatsRemoved+ ऐप के इंस्टॉल होने के बाद ओपन करें और टर्म एंड कंडीशन पर सहमति दें।
ऐप को काम करने के लिए आपको फोन के नोटिफिकेशन का एक्सेस देना होगा।
अगर आप इससे सहमत हैं, तो येस ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद उन ऐप्सीकेशन को सिलेक्ट करें जिनके नोटिफिकेशन से बचाना चाहते हैं।
अब सिर्फ व्हाट्सऐप मैसेज को इनेबल करें और फिर continue पर क्लिक करें।
इसके अलावा दूसरे ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे जिनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम शामिल हैं।
जिस फाइल को सेव करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें।
अब आप एक पेज पर जाएंगे जहां सभी डिलीट हुए मैसेज दिखेंगे।
आपको स्क्रीन के टॉप पर डिटेक्टेड ऑप्शन के पास व्हाट्सऐप ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इन सेटिंग्स को इनेबल करने के बाद आप सभी डिलीट हुए व्हाट्सऐप मैसेज को पढ़ सकते हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
