ब्राह्मण विरोधी FB पोस्ट पर दलित वकील की हत्या!

Share your love

मुंबई के मलाड वेस्ट में स्टेशनरी की दुकान के एक कर्मचारी को दलित वकील और एक्टिविस्ट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते गुजरात के कच्छ में दलित वकील की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चौबीस घंटे से भी कम समय में उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतक का नाम देवजी महेश्वरी है जो अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ (BAMCEF) और इंडियन लीगल प्रोफेशनल असोसिएशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। मुंबई में पुलिस ने बताया कि गुजरात में रपार निवासी रावल ब्राह्मणवाद पर अपने विचारों को लेकर माहेश्वरी से नाराज था। महेश्वरी ने अपने फेसबुक पेज पर ब्राह्मणवाद की आलोचनात्मक पोस्ट लिखी और शेयर की थी। मामले में क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि रावल ने महेश्वरी की फेसबुक पोस्ट पर असहमति जताई और उन्हें कई बार सार्वजनिक रूप से इस तरह खुल कर पोस्ट लिखने से परहेज करने की चेतावनी दी।

पुलिस के मुताबिक महेश्वरी और रावल पिछले एक महीने में बार-बार भिड़ते (सोशल मीडिया में) रहे। रावल (जो कि एक ब्राह्मण है) ने महेश्वरी से कहा कि वो इस तरह की पोस्ट ना लिखे, क्योंकि दोनों एक ही गांव के हैं। उसने एक बार महेश्वरी के ऑफिस जाकर उन्हें धमकी भी दी। मगर वरिष्ठ कार्यकर्ता ने उससे कहा कि वो पीछे नहीं हटेंगे और उसे चुनौती दी कि उसे जो अच्छा लगे वो कर ले।महेश्वरी के फेसबुक पर आखिरी पोस्ट BAMCEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम का एक वीडियो था जिसमें कहा गया था कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य हिंदू नहीं हैं।

महेश्वरी के फेसबुक पर आखिरी पोस्ट BAMCEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम का एक वीडियो था जिसमें कहा गया था कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य हिंदू नहीं हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *