हमें जनता ने वार्डो में विकास कराने के लिए चुना है और विकास कार्यो में बाधा डालने वाले का आगे भी पार्षदो द्वारा विरोध किया जाएगा

Share your love

रुद्रपुर: नगर आयुक्त जय भारत सिंह का स्थानांतरण सभी पार्षदो की जीत है पार्षद सुशील चौहान ने कहा कि पार्षदो द्वारा पिछले तीन माह से नगर आयुक्त को हटाए जाने को लेकर आंदोलन किया जा रहा था और भाजपा पार्षदो ने नगर आयुक्त के स्थानांतरण न होने तक नगर निगम परिसर में न जाने की कसम खाई गयी थी।

इसी कसम को सभी पार्षदो ने पूरा भी किया और आज जय भारत सिंह का स्थानांतरण होने पर सभी पार्षदो में खुसी की लहर दौड़ गयी । और इस खुशी का इजहार नगर निगम गेट पर पार्षदो द्वारा मिष्ठान वितरण कर किया गया है। उन्होंने कहा कि हमे जनता ने वार्डो में विकास कराने के लिए चुना है और विकास कार्यो में बाधा डालने वाले का आगे भी पार्षदो द्वारा विरोध किया जाएगा।

हमारा एक लक्ष्य है छेत्र का विकास ।सभी पार्षद अपने वार्ड के विकास के लिए मेहनत कर रहे है ताकि वार्ड की जनता को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और हमारे विकास पुरुष मुख्यमंत्री तिरवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में हमारा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आगे भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की जाने वाली है। जिससे हमारे नगर निगम छेत्र के लोगो को भी इसका लाभ मिलेगा ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *