इस मामले में अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर दर्ज करवाया केस

Share your love

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक के बाद एक नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और अन्य पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि ये ही लोग सुशांत सिंह राजपूत का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने के पीछे हैं।

रिया चक्रवर्ती की यह शिकायत सुशांत और उनकी बहन के बीच 8 जून को हुई वॉट्सऐप चैट को लेकर है। इसी दिन रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। उस चैट से पता चल रहा था कि सुशांत की बहन प्रियंका ने उनसे हफ्तेभर तक लिब्रियम और रोजाना नेक्सिटो और लोनाजेप लेने के लिए कहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *