छोटा बेटा निकला मास्टरमाइंड! मुज़फ्फरनगर के कुख्यात गैंग से कराई हत्या!
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादूनः बुटीक चलाने वाली महिला की हत्या उसके सगे लोगों ने ही कराई है। अब तक जो कुछ सामने आया है उससे पुलिस और जानकारों के दावों पर मोहर लग गयी है लोकजन टुडे ने अपने पाठको को पहले ही बता दिया था कि हत्या की सुपारी के तार पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुख्यात रहे विक्की त्यागी के गैंग से जुड़े है और हमारे विश्वस्त सूत्रों की खबर भी एक दम सटीक बैठी विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दवा कारोबारी के बेटे ने ही महिला की हत्या कराई। सूत्रों की मानें तो शूटर ने अब तक कबूल कर लिया है कि हत्या के लिए उसे दो लाख रुपये मिले थे। शूटर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात रहे विक्की त्यागी गैंग से सम्बन्ध रखता है वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त कार और असलहे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। शूटर की पहचान मोबीन के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि उसे मर्डर के लिए दो लाख रुपये मिल चुके हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि सुपारी दो लाख रुपये दी गई थी, या यह रकम एडवांस के तौर पर दी गई थी।
मोबीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात रहे गैंगस्टर का शागिर्द है और दवा कारोबारी के पुत्र के साथ दोस्ती है ।गुप्ता व्यापरी के छोटे पुत्र ने ही मुज़फ्फरनगर के कुख्यात के बेटे को सुपारी दी थी विश्वस्त सूत्र बताते है पुलिस की पूछताछ में व्यापारी पुत्र ने इस बात को काबुल भी कर लिया है बता दें, पुलिस हत्याकांड के अगले ही दिन से मुजफ्फरनगर में रह रही कारोबारी की पत्नी और उसके बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। यहां तक बताया जा रहा है कि समर जहां दवा कारोबारी के साथ लिव—इन—रिलेशनशिप में रहती थी। इस बात से राकेश की पत्नी और उसके दो बेटों और बेटी को आपत्ति थी। बात तब और बिगड़ गई, जब देहरादून में खोले गए रेस्टोरेंट पर भी समर हक जताने लगी।
दरअसल, राकेश ने विवाद से बचने के लिए बेटे के लिए रेस्टोरेंट और समर के लिए बुटीक खुलवा दिया। उसका सोचना था कि दोनों का काम अलग रहेगा तो किसी को दिक्कत नहीं होगी। इधर कुछ दिनों से समर रेस्टोरेंट में आती और गल्ले से रुपये निकाल कर चल देती। कार्तिक टोकता था तो समर उसे उल्टा—सीधा बोल देती थी। यह बात पूरे परिवार को नागवार गुजरी।
समर की हत्या में सफेद रंग की कार का इस्तेमाल किया गया था। यह बात अन्य सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गई है। दून पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब तक की जांच में एक ही शूटर के शामिल होने की बात सामने आई है। जिस कार से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उसे भी बरामद कर लिया गया है। अभी तक यह आशंका जताई जा रही थी कि हत्या के वक्त दो या इससे अधिक बदमाश कार में थे, लेकिन फुटेज में दो ही दिख रहे है। बहरहाल अब तक एसपी सिटी श्वेता चौबे ने अपनी टीम के साथ जिस प्रकार से मुजफ्फरनगर में डेरा डाले रखा उससे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दोपहर तक पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

