कोतवाली में दारोग़ा ने की फौजी की जमकर धुनाई।

Share your love

कोतवाली में दारोग़ा ने की फौजी की जमकर धुनाई।

https://youtu.be/QOc8dESiqIo

राजीव चावला, आशीष पाण्डेय। लोकजन टुडे। सितारगंज

सितारगंज। शादी करने सितारगंज आये बालिग प्रेमी जोड़े को प्रेमिका के मामा द्वारा प्रताड़ित करने पर एस एस आई ने प्रेमिका के मामा की जमकर की धुनाई। फोजी मामा ने कहा जान से मार दूंगा पर शादी नही होने दूंगा। वहीं सारी घटना कोतवाली सितारगंज के सामने घटित होने से मामले की जानकारी लेने आये सितारगंज कोतवाली एस एस आई फौजी को पीटकर ले गए कोतवाली के अंदर।

सितारगंज शादी करने आये प्रेमी जोड़े को प्रेमिका खुशबू के फोजी मामा जयप्रकाश का मिलना भारी पड़ गया। प्रेमिका के मामा ने प्रेमी जोड़े द्वारा बात न मानने पर पिटाई कर दी। मार पिटाई का सारा मामला सितारगंज कोतवाली के ठीक सामने चलने से सूचना मिलने पर आनन फानन में पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराना चाहा तो फोजी मामा जयप्रकाश ने पुलिस के सामने ही अभद्रता करना शुरू कर दी जिसके चलते पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया और एस एस आई मदन मोहन जोशी ने मामा की जमकर पिटाई भी कर दी। हालांकि पीड़ित भांजी ने भी मामा के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी दी है ।बालिग युवक और युवती का कहना है कि हमने मंदिर में शादी कर ली है आज रजिस्टर्ड करवाने रजिस्ट्रार आफिस आये थे जहां अचानक मामा पहुंच गया और शादी का विरोध करने लगा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *