सौरव गांगुली के परिवार के इन सदस्यों को हुआ कोविड-19

Share your love

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली की पत्नी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। स्नेहाशीष BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई हैं। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह स्नेहाशीष के सास-ससुर भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा मोमिनपुर के घर पर घरेलू नौकर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबका ट्रीटमेंट एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पूर्व रणजी खिलाड़ी स्नेहाशीष गांगुली हालांकि नगेटिव पाए गए, लेकिन उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अधिकृत सूत्रों के अनुसार, इन सभी चारों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें थी। सबमें कोविड 19 के लक्षण दिखाई पड़ रहे थे।

पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन सभी को प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को इनका दोबारा टेस्ट होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने कहा, इन सबको डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं यह टेस्ट रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। हालांकि, इस मामले में अभी तक सौरव गांगुली या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *