उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, घर का था इकलौता चिराग

Share your love

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड का एक और लाल देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर में तैनात 6 कुमाऊं आरआर पिथौरागढ़ की गणाई गंगोली तहसील के रूंगड़ी गांव निवासी जवान दीपक सिंह की ड्यूटी के दौरान हॉर्टअटैक से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह नाश्ते के बाद जैसे ही जवान दीपक ड्यूटी के लिए निकल रहे थे, इसी दौरान अचानक दीपक को हॉर्टअटैक आ गया। साथी जवान दीपक को सेना के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की दीपक ने दम तोड़ दिया।

दीपक वर्ष 2010 में सेना भर्ती हुए थे। एक वर्ष पूर्व ही दीपक की शादी हुई थी। परिवार के इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद से ही उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दीपक का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम तक पिथौरागढ स्थित उनके घर पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद उनको अंतमि विदाई दी जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *