Coronavirus: हरिद्वार में मास्क को महंगे दामों पर बेचने की सूचना पर स्वास्थय विभाग ने छापेमारी की…

Share your love

LokJan Today( हरिद्वार): हरिद्वार में मेडिकल स्टोरों पर मास्क को महंगे दामों पर बेचने की सूचना पर स्वास्थय विभाग ने छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने लक्सर रोड स्थित महामंडलेश्वर पायलेट बाबा के अस्पताल समेत तीन अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरिक्षण किया। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस, दवाओं का स्टोरेज, बिल आदि की गई। अनियमितता पाये जाने पर दो मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया गया है। साथ ही मेडिकल स्टोर में रखी गई दवाइयां, इंजेक्शन और सर्जिकल उपकरणों को जब्त कर लिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि ओवर प्राइसिंग की सूचना पर जांच की गई है। विभागीय कार्यवाही लगातार जारी रहेगी किसी भी तरह की अनियमितता पाये जाने पर जरुरी करवाई की जाएगी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *