समाजसेवी अवधेश कौशल की एक बार फिर सरकार को झटका देने की तैयारी!

Share your love

 Report Kuldeep Rawat

पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुविधा अध्यादेश को राजभवन से भी मंजूरी मिल गई है सरकार को विधानसभा में भी पास कराना होगा पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुख-सुविधाओं के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले याचिकाकर्ता अवधेश कौशल फिर से सरकार के इस अध्यादेश को चुनौती देने के लिए न्यायालय जाने की बात कह रहे हैं उनका तर्क है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुविधा देने का अध्यादेश पूर्व में सुप्रीम कोर्ट भी खारिज कर चुका है जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं

https://youtu.be/PxiYa086Ufg

समाजसेवी अवधेश कौशल लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाओं के खिलाफ सरकार से जंग लड़ रहे हैं और उन्हें इस मसले पर न्यायालय का भी भरपूर साथ मिला है नैनीताल हाईकोर्ट में उनके पक्ष में फैसला देते हुए सरकार से इन सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से वसूली की बात भी कही थी लेकिन अब सरकार शायद पूर्व मुख्यमंत्रियों से वसूली करने में कतरा रही है जिसको लेकर चोरी छुपे कैबिनेट बैठक में गुपचुप तरीके से अध्यादेश लाकर राज्यपाल को भेज दिया गया था और राज्यपाल ने इस अध्यादेश को मंजूरी भी दे दी है अब देखना होगा इस अध्यादेश को लेकर न्यायालय में अवधेश कौशल क्या तर्क देते हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *