कावड़ियों का होगा स्वागत “खस्ताहाल सड़को और बड़े-बड़े गड्ढो से”

Share your love

https://youtu.be/kVSeCyqlJMk

विश्व प्रसिद्ध कावड़ मेला शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं इस कांवड़ मेले के दौरान करोड़ों की संख्या में शिवभक्त पैदल और वाहनों से हरिद्वार पहुंचेंगे लेकिन हरिद्वार में टूटी सड़कें अब बरसात के दौरान पानी से भरे गड्ढे इन कावड़ियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं यह हम नहीं कह रहे बल्कि यह हालात बयां करने के लिए हरिद्वार की सड़कें काफी हैं यह तब है जब नए जिलाधिकारी ने चार्ज संभालने के बाद कावड़ियों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया था न केवल सर के बल की कावड़ पटरी का भी जगह-जगह बुरा हाल है कांवड़ मेले से पहले हुई बरसात ने सरकारी तंत्र की पोल खोल कर रख दी है भले अधिकारी कितने ही दावे क्यों न करें लेकिन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे सरकारी दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं

https://youtu.be/xqR2smrYYNQ

आपको बता दें कि कावड़ मेला हरिद्वार से शुरू होता है जिस कारण सबसे ज्यादा व्यवस्थाएं हरिद्वार में की जाती हैं लेकिन इस बार मानो प्रशासन इस मेले को लेकर गंभीर नहीं है कांवड़ मेले से पहले जिन सड़कों को विशेष तौर पर पूरी तरह दुरुस्त होना चाहिए था उन सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं और इन गड्ढों में गिरकर रोजाना लोग घायल हो रहे हैं ऐसे में यदि कावड़ के दौरान यह गड्ढे कावड़ियों के लिए हादसे का सबब बनते हैं तो कावड़ में कावड़िए बड़ा बवाल खड़ा कर सकते हैं लेकिन मानो अधिकारियों को इसकी कोई चिंता ही नहीं है

 

https://youtu.be/iClMFR_sfB4

इतना ही नहीं हाईवे पर अधर में लटके 3 फ्लाईओवर कावड़ियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी करेंगे कावड़ के दौरान सर्वाधिक व्यस्ततम शंकराचार्य चौक पर चल रहा पुल निर्माण का कार्य भी कावड़ में बड़ी परेशानी खड़ी करेगा क्योंकि यहां से कावड़ के निकलने में काफी दिक्कतें पेश आने वाली हैं इतना ही नहीं सिंहद्वार पर बड़े-बड़े गड्ढे उम्र में भरा पानी कावड़ियों की मुश्किल बढ़ाने वाला है यदि अब भी प्रशासन इन इंतजामी को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो निश्चित तौर पर कावड़ में बढ़ी मुश्किलें पेश आ सकती हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *