सड़क जाम कर धरना दे रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई, देखें वीडियो

Share your love

देहरादून – उत्तराखंड में बीते दिनों सामने आए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह पर बैठे बेरोजगार युवाओं पर जहां देर रात पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया । वही आज भी दोपहर बाद एक बार फिर सड़क जाम कर धरना दे रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी ही बेरहमी के साथ दौड़ा-दौड़ा कर बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया।

 

गौरतलब है कि देहरादून शहर के घंटाघर और गांधी पार्क के बीच आज दोपहर बाद एक अलग ही माहौल देखने को मिला जहां एक तरफ भारी पुलिस बल बेरोजगार युवाओं पर बेरहमी से लाठी चार्ज कर रहा था तो वहीं दूसरी तरफ गुस्साए बेरोजगार युवक भी अपने बचाव में पुलिस पर पथराव कर रहे थे । आता प्रबंधन प्राधिकरण के इसके बाद पुलिस ने भीड़ को अनियंत्रित होता देख बेरोजगार युवाओं को गिरफ्तार कर देहरादून के सुद्दोवाला जेल भेज दिया ।

वहीं जब इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर से सवाल किया गया तो उनका कहना था की पुलिस लगातार इन युवकों को सड़क पर जाम ना लगा कर अपना धरना समाप्त करने की अपील कर रही थी लेकिन इसके बाद युवकों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस को मजबूरन युवकों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.