बेरोजगार युवाओं ने अपना रोष व्यक्त करते हुए गांधी पार्क के सामने बैठकर चक्का जाम कर दिया

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड में सामने आए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शांतिपूर्वक तरह से देहरादून के गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह पर बैठे बेरोजगार युवाओं पर बुधवार देर रात पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया । जिसके बाद आज प्रदेश के कौने-कौने से देहरादून पहुंचे इन बेरोजगार युवाओं ने अपना रोष व्यक्त करते हुए गांधी पार्क के सामने बैठकर चक्का जाम कर दिया । वहीं इस दौरान युवाओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए ।

 

 

गौरतलब है कि जिस तरह से बुधवार देर रात पुलिस ने अचानक गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह पर बैठे इन बेरोजगार युवाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया। उससे युवाओं में राज्य सरकार और शासन प्रशासन के खिलाफ खासा रोष देखने को मिल रहा है । युवाओं का सीधे तौर पर कहना है की पुलिस ने न सिर्फ उनके साथ बदसलूकी की । बल्कि उनके साथ सत्याग्रह पर बैठी महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया । जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.