हाइड्रोजन एनर्जी सहित ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी से होगा उत्तराखंड का विकास : सीएम धामी

Share your love

देहरादून : केंद्र सरकार का आम बजट पास होते ही उत्तराखंड सरकार ने इस बजट को लेकर इसका मंथन शुरू कर दिया है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गनिर्देशन में बजट, देश के समग्र विकास की अवधारणा के साथ बनाया गया है। कृषि, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, पेयजल समेत विभिन्न सेक्टरों के लिए गए प्रावधान उत्तराखंड के विकास की गति को और अधिक बढ़ाएगा।

हाइड्रोजन एनर्जी सहित ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के विकास के लिए केंद्रीय बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इसके लिए प्रस्तावित येाजना के लागू होने पर निस्संदेह उतराखंड समेत सभी हिमालयी राज्यों को लाभ मिलेगा।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.