पेपर लीक कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए
Share your love
देहरादून : एस टी एफ द्वारा उत्तराखंड में हुए पेपर लीक मामले में एक के बाद एक आरोपियों की धर पकड़ जारी है। इसी कड़ी में अब पेपर लीक कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पति-पत्नी सहित सात आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
किसी भी राज्य में राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित करवाई गई परीक्षा को हमेशा से ही फेयर माना जाता है लेकिन उत्तराखंड में इसका उलट ही हो रहा है। राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में भी धांधली सामने आने से अभ्यर्थियों को अब इन परीक्षाओं को आयोजित करवाने वाली संस्थाओं के उपर से भरोसा उठा गया है।
उत्तराखंड लोन सेवा आयोग की ओर से कराई गई लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल टास्क फोर्स ने दो और आरोपितों को शुक्रवार सुबह हरिद्वार से दबोच लिया। यह दोनों मुकदमे में नामजद हैं।
एसटीएफ ने पूछताछ के बाद प्रकरण में गिरफ्तार सभी सातों आरोपितों को हरिद्वार स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रकरण से गुस्साए बेरोजगार युवाओं ने राज्य लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर न सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि सरकार से आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग भी की।पेपर लीक होने का एसटीएफ ने किया था राजफाश।
इसी आठ जनवरी को संपन्न लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का गुरुवार शाम एसटीएफ ने राजफाश किया था। पेपर लीक करने का आरोप आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रितु पर है। संजीव ने अपने जानकार हरिद्वार में निजी कालेज में लेक्चरर रामपाल समेत निजी लैब में टेक्नीशियन संजीव कुमार एवं राजपाल को पेपर बेचा था।
इसके बाद इन सभी ने अभ्यर्थियों को लक्सर (हरिद्वार) और बिहारीगढ़ (सहारनपुर) में अभ्यर्थियों को पेपर बेचकर नकल की पाठशाला लगा सवालों के जवाब याद कराए। एसटीएफ ने गुरुवार को आरोपित संजीव चतुर्वेदी व रितु समेत रामपाल, संजीव कुमार और राजपाल को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे एसटीएफ ने 41 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किए थे।इस मामले में एसटीएफ ने हरिद्वार के कनखल थाने में मुकदमा कराया था। पूछताछ के बाद दो और आरोपितों को नामजद किया गया था। शुक्रवार की सुबह एसटीएफ ने दोनों नामजद आरोपित मनीष कुमार निवासी गोविंदनगर पूर्वावली रुड़की और प्रमोद कुमार निवासी ग्राम गंगदासपुर लक्सर को भी गिरफ्तार कर लिया
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
