अंतिम रिपोर्ट आने तक सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने से बचें : NDMA

Share your love

देहरादून : जोशीमठ भू धसाव ने सभी को सकते में डाल दिया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस मामले को लेकर खासा गंभीर है और पल पल का अपडेट जान रही हैं। बीते दिनों जोशीमठ को लेकर इसरो ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी तो उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश भर में हल्ला हो गया डर भी बढ़ने लगा लेकिन अब हालात ये हैं कि ISRO के साथ साथ बाकी सबको चुप रहने की हिदायत दी हैं।

NDMA की सरकारी एजेंसियों को सलाह- अंतिम रिपोर्ट आने तक सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने से बचें। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सलाहकार बिस्वारुप दास की ओर से ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में सरकार की विभिन्न संस्थाएं सोशल मीडिया पर अपने स्तर पर आंकड़े जारी कर रही हैं। इससे देशभर के नागरिकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA ने भू-धंसाव के कारणों की जांच करने गईं केंद्रीय एजेंसियों को परामर्श जारी किया है।

इसमें सरकार की संस्थाओं से कहा गया है कि जोशीमठ मामले में अंतिम रिपोर्ट आने तक मीडिया से और सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी साझा करने से बचें, जो उनकी अपनी व्याख्या पर आधारित हो। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 12 जनवरी को नई दिल्ली में जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सलाहकार बिस्वारुप दास की ओर से ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में सरकार की विभिन्न संस्थाएं सोशल मीडिया पर अपने स्तर पर आंकड़े जारी कर रही हैं।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.