आज जोशीमठ में ही रुकेंगे सीएम धामी, बिना प्रोटोकॉल के पहुंचे जोशीमठ

Share your love

देहरादून : जोशीमठ भूस्खलन मामले को लेकर सरकार बहुत संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। इस मामले का नेतृत्व स्वयं सीएम धामी कर रहे है।

सरकार की संवेदनशीलता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को छोड़कर बिना प्रोटोकॉल के एक बार फिर जोशीमठ की और रवाना हुए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शासन प्रशासन के अधिकारियों को 24 घंटे आपदा प्रभावित परिवारों के साथ समन्वय बनाकर मुआवजा व राहत कार्यों में लगातार तेजी लाने के लिए दिए गए हैं। मुख्यमंत्री लगातार राहत कार्य की समीक्षा भी कर रहे हैं।

आपको बता दें लगातार सीएम के निर्देश पर जोशीमठ में लोगों क़ो राहत पहुंचाने की कोशिश में अधिकारी लगे हैं वही सीएम की तरफ से आपदा पीड़ितों क़ो हर संभव राहत देने के निर्देश दिए जा चुके हैं वही सीएम एक बार जोशीमठ का दौरा कर चुके हैं वही 13 जनवरी क़ो राज्य कैबिनेट की बैठक भी सरकार ने बुलाई है जिसमें माना जा रहा है कि जोशीमठ आपदा को लेकर कई बड़े फैसले धामी सरकार करने जा रही है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.