जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए आगे आया सचिवालय संघ

Share your love

देहरादून : जोशीमठ में आई आपदा से सभी लोग सहम गए हैं। कई लोग अब आपदा पीड़ित लोगो के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे है। इसी कड़ी में अब जोशीमठ आपदा में मदद को सचिवालय संघ आगे आया है। सचिवालय सेवा संवर्ग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन का वेतन आपदा राहत कोष में  जमा होगा जिससे जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को मदद मिल सकेगी।

उत्तराखंड सचिवालय संघ की ओर से की गई अपील के अंतर्गत जोशीमठ मे व्याप्त आपदा से प्रभावित आम जनमानस के सहयोग हेतु सचिवालय सेवा संवर्ग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन का वेतन आपदा राहत कोष में दिया जाएगा, ताकि जोशीमठ में आपदा से प्रभावित आम जनमानस के जीवन यापन को पटरी पर लाया जा सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.