उत्तराखंड में 11 जनवरी से शुरू हो सकता है बारिश का दौर
Share your love
देहरादून : पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। सर्दियों के मौसम में अभी तक बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।
वही उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जनवरी से 14 जनवरी तक राज्य के पर्वतीय जनपदों समेत मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं 11 जनवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं 12 जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश देखी जा सकती है।
13 जनवरी को देहरादून के पर्वतीय इलाकों, उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
