विपक्षी दलों का जोशीमठ दौरा शुरू

देहरादून : जोशीमठ में हो रहे भू धसाव को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनो ही अलर्ट मोड पर आ गए है। यहां तक की विपक्षी दलों ने भी जोशीमठ का दौरा शुरू कर दिया है।

आपको बता दें की अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने जहां 9 तारीख को जोशीमठ जाने की घोषणा की वही हरीश रावत ने 8 जनवरी को जोशीमठ जाने की घोषणा की है लेकिन इन सब के पहलें पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक चकराता प्रीतम सिंह आज जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने तथा प्रभावितों से मिलकर सरकार द्वारा किये जा रहे राहत-बचाव व पुनर्वास कार्यों का जायज़ा लेने के लिये आज जोशीमठ के लिये रवाना हुए।

जहां पहुंचकर उन्होंने  आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है… उनके साथ प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह व हरिकृष्ण भट्ट मौजूद।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.