आम जनता को मिल सकती है महंगे एल पी जी सिलेंडर से राहत
Share your love
देहरादून : आम जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है। इसी महंगाई के बोझ में थोड़ा राहत देने के लिए महंगे एलपीजी सिलेंडर की मार सह रहे लोगों को नए साल में बड़ी राहत मिल सकती है।
इस साल जुलाई के बाद से अब तक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में 30 प्रतिशत तक की कमी आ चुकी है.जबकि भारत में एलपीजी सिलेंडर के दाम तब से अब तक 1056 रुपये पर ही बने हुए हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में एलपीजी के दामों (LPG Price) में सरकार बड़ी छूट देने का ऐलान कर सकती है. ऐसा हुआ तो नए साल की शुरुआत में यह खबर लोगों के लिए बहुत सुकून पहुंचाने वाली होगी. जुलाई 2022 के बाद से दामों में नहीं हुआ बदलाव।
बताते चलें कि भारत में अपनी जरूरत के अनुसार तेल-गैस का पर्याप्त उत्पादन नहीं होता. ऐसे में उसे सप्लाई के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है. इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव से भारत में भी तेल और गैस के दाम ऊपर-नीचे होते रहते हैं. सरकार ने तेल-गैस के दाम तय करने का अधिकार सरकारी कंपनियों (Oil Marketing Companies) को दे रखा है. इन कंपनियों ने 6 जुलाई 2022 के बाद से एलपीजी के दामों (LPG Price) में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया है. जबकि इसी अवधि में अब तक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल-गैस (Crude Oil) के दाम 30 प्रतिशत तक गिर चुके हैं. यानी कंपनियां काफी सस्ते में तेल-गैस खरीदकर लोगों को महंगे दामों में बेच रही हैं. राजस्थान सरकार के दांव से बढ़ा दबाव।
राजस्थान में अगले साल असेंबली के चुनाव होने वाले हैं. इसे देखते हुए गहलोत सरकार ने बड़ा दांव खेला है. सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि राजस्थान में 1 अप्रैल 2023 से लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये (LPG Price) में उपलब्ध करवाए जाएंगे. जबकि जयपुर में इस वक्त एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत 1056 रुपये चल रही है. यानी गहलोत सरकार लोगों को अगले साल आधे से भी कम दाम में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी.
राजस्थान सरकार के इस दांव से भी केंद्र सरकार पर एलपीजी की कीमतें घटाने का दबाव बढ़ गया है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस संबंध में अहम घोषणा हो सकती है. फिलहाल मुंबई में 1052.50 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, दिल्ली में 1053, पटना में 1151, लखनऊ में 1090 रुपये और चेन्नई में 1068 रुपये का गैस सिलेंडर मिल रहा है.
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
