विधानसभा बैकडोर भर्ती को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के तीखे तेवर

Share your love

उत्तराखंड : उत्तराखंड में बीते दिनों विधानसभा में हुए बैकडोर भर्ती खुलासे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के तेवर एक बार फिर से तीखे हो चले है।  यही कारण है की भले ही बैकडोर भर्तियों को लेकर कर्मचारी हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गए हो लेकिन बावजूद इसके विधानसभा अध्यक्ष इसे लेकर अब भी सख्त तेवर अपनाए हुए है।

इसी को लेकर अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने साफ कर दिया है कि वो विधिक राय लेने के बाद डबल बैंच में जा रहे है। अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का कहना है कि जो भी फैसला उनका था वो किसी दबाव में नहीं था और अब विधिक राय लेने के बाद वो डबल बेंच में जा रहे है। साथ ही अभी तक किसी भी कर्मचारी को जॉइनिंग नही दी गई है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.