शौचालय साफ न करने पर प्रधानाचार्य ने की बचचों की पिटाई

Share your love

देहरादून : सनातनी परंपरा में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है। लेकिन आज के कलयुग में कुछ गुरु ऐसे भी है जो अपने ओहदे की चिंता न करते हुए बच्चों से अमानवीय व्यवहार करते है। ऐसा ही एक मामला राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरीग्रांट से आया है जहां स्कूल के प्रधानाचार्य ने सातवीं कक्षा के बच्‍चों ने शौचालय की सफाई करने के लिया कहा और जब बच्चों ने इस काम को करने से मना किया तो प्रधानाचार्य मासूम बच्चों को बुरी तरह से पीटा।  यह सारा वाकया जब बच्चों के अभिभावकों को पता चला तो अभिभावकों का आक्रोश देखते ही बना। जिसके बाद अभिभावकों ने आरोपित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गौतालाब है की बच्चों से आंगन और परिसर की रोजाना सफाई  कराई जाती है।

आपको बता दें की आरोपित प्रधानाचार्य अशोक मनवाल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि आवेश में आकर उन्होंने बच्चों की पिटाई कर दी थी जिसका उन्हें खेद है। उन्होंने कहा कि दोबारा वह बच्चों से स्कूल में सफाई का कार्य नहीं कराएंगे और पिटाई नहीं करेंगे। जिसके बाद अभिभावक शांत हुए।

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.